फिनटेक की कंपनी परफियोज ने 8 करोड़ डॉलर जुटाए
नई दिल्ली । फिनटेक केंद्रित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विज (सास) कंपनी परफियोज ने ऑन्टेरियो टीचर्स पेंशन प्लान की निवेश फर्म टीचर्स वेंचर ग्रोथ (टीवीजी) से 8 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस नए निवेश के साथ कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 1 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा। परफियोज 2024 में यूनिकॉर्न बनने वाली दूसरी कंपनी होगी। इससे पहले एआई स्टार्टअप फर्म कृत्रिम को यूनिकॉर्न का दर्जा मिला था। 1 अरब डॉलर के मूल्यांकन वाली कंपनियों या स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहा जाता है। परफियोज ने कहा है कि उसने दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका जैसे बाजारों में अपना लगातार विस्तार करने की योजना बनाई है। हाल में जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी भागीदारियों या अधिग्रहणों के लिए भी करेगी। ट्रैक्सन के आंकड़े से पता चलता है कि बेंगलूरु स्थित कंपनी ने 90.1 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन पर सितंबर 2023 में निजी इक्विटी निवेशक के द्वारा कैपिटल से 22.9 करोड़ डॉलर जुटाए थे। सीरीज सी राउंड में कंपनी ने 2022 में वारबर्ग पिनकस, बेसेमर वेंचर पार्टनर्स और अन्य निवेशकों से 7 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स