“सिंह इज़ किंग” के 16 साल हुए पूरे
सनशाइन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर “सिंह इज़ किंग” के 16 साल पूरे होने पर एक मोशन वीडियो पोस्ट किया है।‘सिंह इज किंग’ अपने ह्यूमर, यादगार सीन्स और जानदार म्यूजिक के लिए जानी जाती है। यह फिल्म अपने रिलीज के साल फैंस की पसंदीदा बन गई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए इसने दुनिया भर में 122.7 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की थी। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, ओम पुरी, किरण खेर, रणवीर शौरी, नेहा धूपिया और सोनू सूद सहित कई बेहतरीन कलाकार शामिल थे। सिंह इज़ किंग में कई हिट गाने थे। टाइटल ट्रैक सिंह इज़ किंग से लेकर जी करदा, बस एक किंग, तेरी ओर, भूतनी के और टल्ली हुआ तक, हर गाने का अपना अलग अंदाज़ था। फिल्म के टाइटल ट्रैक में स्नूप डॉग का कैमियो था और इसमें आरडीबी भी थे। बस एक किंग गाने में मीका सिंह और हार्ड कौर भी थे। इस तरह से फिल्म का साउंडट्रैक साल का तीसरा सबसे ज़्यादा बिकने वाला एल्बम था। बता दें कि आज अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस फिल्म सिंह इज किंग की 16वीं एनिवर्सरी है। यह 2000 के दशक के अंत में एक बड़ी हिट थी और दर्शकों पर इसका जबरदस्त असर देखने मिला था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप