जापान में भी चला सीएम मोहन यादव का जादू, ऐसे बनाई लोगों के दिलों में जगह
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न सिर्फ देश और प्रदेश के लोगों का दिल जीता है, बल्कि अब उन्होंने जापान के लोगों के दिलों में भी जगह बना ली है। उनके सरल-सहज-आकर्षक व्यक्तित्व ने लोगों को कितना आकर्षित किया है, इसकी एक झलक जापान के ओसाका शहर में देखने को मिली। दरअसल, जापान दौरे के चौथे दिन यानी 31 जनवरी को जब सीएम डॉ. यादव इंपीरियल होटल से चेकआउट कर रहे थे, तो होटल के पूरे प्रबंधन-कर्मचारियों ने उनके स्वागत में रेड कार्पेट बिछा दिया। सीएम डॉ. यादव की विदाई के मौके पर प्रबंधन और स्टाफ के सदस्यों ने काफी देर तक तालियां बजाईं। यादों को संजोने के लिए लोगों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं। सीएम डॉ. यादव का काफिला वहां से निकलने तक लोग होटल के मुख्य द्वार पर खड़े रहे। लोग जापानी अंदाज और भाषा में उन्हें विदाई दे रहे थे।
इस मौके पर इंपीरियल होटल प्रबंधन ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे सरल व्यक्तित्व वाले लोग यहां कभी-कभार ही ठहरने आते हैं। उनके साथ इतने दिन बिताने के बाद कभी ऐसा नहीं लगा कि हम किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने कभी हमें यह एहसास नहीं होने दिया कि वे वीआईपी हैं। वे हमेशा आम आदमी की तरह पेश आए। उन्होंने कभी वीआईपी होने का दिखावा नहीं किया। वे बातचीत और व्यवहार में बहुत सहज थे। हमने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। हम इन तस्वीरों को हमेशा अपने पास रखेंगे।
उच्च अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक
गौरतलब है कि भोपाल दौरे के चौथे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। वे गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (जी2जी) और बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) बैठकों में अधिकारियों और उद्योगपतियों से बात करेंगे। इस चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में निवेश और तकनीक पर चर्चा करेंगे।
पर्यटन-सांस्कृतिक साझेदारी पर होगी चर्चा
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो में सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्य प्रदेश में पर्यटन-सांस्कृतिक साझेदारी पर भी चर्चा करेंगे। वे क्योटो में ही दोपहर का भोजन करेंगे। यहां भी वे व्यापार प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में राज्य के विभिन्न उद्योगों जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इसके बाद सीएम यादव क्योटो के बाहरी इलाकों में स्थित सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भी सांस्कृतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिंकानसेन ट्रेन से क्योटो से टोक्यो के लिए रवाना होंगे।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP