जर्मनी के मैनहेम में ड्राइवर द्वारा भीड़ में कार चढ़ाने से दो हताहत, कई घायल
बर्लिन। जर्मनी के मैनहेम शहर में सोमवार को एक ड्राइवर ने भीड़ में कार घुसाकर लोगों को रौंद दिया, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस इस घटना को अभी हमला नहीं मान रही, लेकिन हाल के महीनों में कई हिंसक घटनाओं में कारों का इस्तेमाल घातक हथियार के रूप में किया गया है।
हिरासत में लिया गया संदिग्ध
राज्य के गृहमंत्री थॉमस स्ट्रोबल ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। स्ट्रोबल ने कहा कि ड्राइवर 40 वर्षीय जर्मन नागरिक है। वह पास के राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता स्टीफन विल्हेम ने कहा कि एक ड्राइवर ने मैनहेम की पैदल चलने वाली सड़क परेडप्लात्ज में भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं या कितने गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कई शहरों में होती है परेड
- घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में दिखाया गया है कि शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। हेलीकाप्टर भी मंडरा रहे थे। जर्मनी में बहुत से लोगों ने कार्निवल मनाने के लिए लंबी छुट्टी ली है, जिसमें रोज मंडे भी शामिल है।
- इस दौरान कई शहरों में परेड आयोजित की जाती है। मैनहेम की सड़क पर परेड रविवार को ही हो चुकी थी। जर्मनी की गृहमंत्री मंत्री नैन्सी फेसर ने मैनहेम की घटनाओं के कारण कोलोन में कार्निवल स्ट्रीट परेड में अपनी भागीदारी रद कर दी है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने