बरेली में भव्य फ्लावर शो, 7 से 9 मार्च तक दो लाख से अधिक फूलों के पौधे लगाए जाएंगे
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इस बार एक भव्य और ऐतिहासिक फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च तक चलेगा, जिसमें दो लाख से अधिक फूलों के पौधे लगाए जाएंगे. शो अपनी भव्यता और अनूठे फूलों की प्रजातियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें दुनिया भर की विभिन्न प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे. जिससे यह शो बेहद खास बन जाएगा. इस अनूठे आयोजन का मुख्य आकर्षण रामायण वाटिका होगी जिसे बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने तैयार किया है. बरेली विकास प्राधिकरण ने इस खास फ्लावर शो के लिए रामायण वाटिका का निर्माण किया है, जो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. इस वाटिका को खासतौर पर भगवान श्रीराम के वनवास की कथा को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है. इसमें न केवल सुंदर फूलों से सजे बगीचे होंगे. बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के प्रतीक भी मौजूद रहेंगे. फ्लावर शो के तहत इस वाटिका में फूलों से केदारनाथ मंदिर की सुंदर आकृति बनाई जाएगी.
कैबिनेट मंत्री करेंगे आयोजन का उद्घाटन
इसके अलावा, एक विशाल शिवलिंग भी फूलों से तैयार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. यह वाटिका भगवान श्रीराम के वनवास के विभिन्न पड़ावों को फूलों के माध्यम से चित्रित करेगी. जिससे यह न केवल एक दर्शनीय स्थल होगा. बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी लोगों को जोड़ने का काम करेगा. बता दे कि इस ऐतिहासिक फ्लावर शो का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार करेंगे.
‘हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद’
दोनों ही मंत्री इस आयोजन को विशेष महत्व दे रहे हैं. लगातार बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव और दोनों मंत्रियों से संपर्क कर रहे हैं. क्योंकि यह न केवल पर्यावरण और जैव विविधता को प्रोत्साहित करता है. बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोने का भी प्रयास करता है. बीडीए के उपाध्यक्ष आईएएस मणिकंदन ए ने कहा है कि फ्लावर शो को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और इसमें हजारों लोगों के आने की उम्मीद है.
रामायण वाटिका
बरेली का यह ऐतिहासिक फ्लावर शो रामगंगा नगर में आयोजित किया जाएगा. रामायण वाटिका को भी यहीं पर विकसित किया गया है. यह स्थान पहले से ही एक सुंदर और हरियाली से भरपूर क्षेत्र माना जाता है, और फ्लावर शो के आयोजन के बाद इसकी भव्यता और भी बढ़ जाएगी. फ्लावर शो में हजारों पर्यटकों के आने की संभावना जताई जा रही है. न केवल बरेली, बल्कि आसपास के जिलों और राज्यों से भी लोग इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए आएंगे.
क्या है कार्यक्रम के आयोजित करने का उद्देश्य?
धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य को एक साथ समाहित करने वाले इस आयोजन की पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा हो रही है. इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. फूलों की सुंदरता को दर्शाने के साथ-साथ यह आयोजन आध्यात्मिक महत्व को भी उजागर करेगा. रामायण वाटिका में लगने वाले फूल और पौधे इस बात का प्रतीक हैं कि प्रकृति और धर्म का गहरा संबंध है.

नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया