सुविधाएं देने की कवायद में MP सरकार, नगरीय निकायों ने मांगा अतरिक्त बजट
भोपाल: मध्य प्रदेश की आदिवासी और शहरी आबादी को और सुविधाएं मिलने की बुधवार को उम्मीद जगी है। नगरीय निकायों ने वित्त आयोग के अध्यक्ष से उनके लिए अतिरिक्त बजट मांगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। उन्होंने बैठकों का दौर शुरू किया। नगरीय निकाय प्रतिनिधियों, सीएजी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए। शाम को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात की। सभी ने वित्त आयोग के अध्यक्ष का स्वागत किया।
16वें वित्त आयोग से प्रदेश को काफी उम्मीदें हैं। आयोग की अनुशंसा 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक पांच साल के लिए होगी। वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पांडे और संयुक्त सचिव केके मिश्रा ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले