पुणे से 26 सटोरिओ को रायपुर पुलिस ने धर दबोचा, आईपीएल मैचों में ‘महादेव’ और ‘रेड्डी अन्ना’ जैसे ऐपो के माध्यम से खिलाते थे सट्टा
रायपुर: रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पुणे से 26 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी 'महादेव' और 'रेड्डी अन्ना' एप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते थे। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
तीन मध्य प्रदेश और एक उत्तर प्रदेश के आरोपी शामिल
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आईपीएल सट्टे पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन मध्य प्रदेश और एक उत्तर प्रदेश का है, जबकि बाकी 22 आरोपी छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, वाईफाई डिवाइस, तीन रजिस्टर, 30 पासबुक, नौ चेकबुक, 81 एटीएम कार्ड और 50 सिम कार्ड जब्त किए हैं।
30 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन के मिले सबूत
जांच में पाया गया कि जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो-तीन पैनल संचालक आरोपी दुबई भी जा चुके हैं। वर्ष 2024 के आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 9 मामलों में कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले भी रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने राजधानी रायपुर से आकर अमलेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में जुआ खेलते 12 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला