युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला के साथ डिवोर्स की खबरों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
पिछले काफी समय से युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के डिवोर्स की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। हालांकि लोहड़ी पर फैमिली के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रिंस नरूला ने इन अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश की थी। अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर खुलकर बात की है।
प्रिंस को इन बातों का बहुत बुरा लगा
युविका ने कहा कि इन अफवाहों से प्रिंस को काफी हर्ट हुआ लेकिन उन्हें यहां पर सफाई देने की कोई जरूरत नहीं लगी इसलिए वो काफी समय तक इसे इग्नोर करती रहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो बेबी होने के बाद इतने समय तक अपनी मां के घर इसलिए रह रही थीं क्योंकि उनके अपने घर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।
युविका ने कहा, 'पेरेंटहुड हम दोनों के लिए एक बहुत नई जर्नी है। मैंने उस समय रूमर्स पर कोई रिएक्ट नहीं किया लेकिन प्रिंस काफी ज्यादा इमोशनल हैं इसलिए उनके इससे काफी फर्क पड़ा। मुझे लगता है कि मुझे कुछ चीजों की सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है।'
प्रिंस उस समय काफी बिजी थे
युविका ने आगे कहा- 'प्रिंस काफी बिजी थे। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मैं अपनी मां के यहां रह रही हूं। हमारे घर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था इसलिए मैं वहां रहने गई थी। लोगों को मैं क्यों इतनी सफाई दूं। लाइफ का हर फेज अलग होता है। डेटिंग, शादी, पेरेंट्स बनना सबकुछ। कुछ दिन अच्छे होते हैं कुछ बुरे। लेकिन एक-दूसरे को आगे बढ़ाना ही जिंदगी है।'
क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर किया इशारा
युविका और प्रिंस के अलग होने की खबरों को तब और हवा मिली थी जब नवंबर में प्रिंस के बर्थडे पर युविका नजर नहीं आई थीं। इसके बाद बीच-बीच में दोनों सोशल मीडिया पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर कर रहे थे जिससे लोगों का शक बढ़ता चला गया।
शादी के छह साल बाद दिया पहले बच्चे को जन्म
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी साल 2015 में पहली बार बिग बॉस सीजन 9 में मिले थे। कुछ टाइम डेट करने के बाद 12 अक्टूबर, 2018 को दोनों ने शादी की थी। छह साल 19 अक्टूबर, 2024 को कपल ने अपनी बच्ची एकलीन का स्वागत किया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला