अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं संभाल रही CM मोहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी
भोपाल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा में महिला अधिकारी तैनात हैं. यानी मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर काफिले की कमान और सीएम के पीआर तक सब कुछ महिला अधिकारियों के हाथ में है. इतना ही नहीं एमपी से ट्रेन के साथ दो महिला पायलट भी रवाना हुईं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा और काफिले (कारकेड) समेत पूरी व्यवस्था की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है. इंस्पेक्टर इरशाद अली मुख्यमंत्री का वाहन चला रहे हैं, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना और अन्य महिला ड्राइवरों पर है. अवर सचिव श्रीलेखा क्षत्रिय ओएसडी की जिम्मेदारी निभा रही हैं और बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय रेलवे की एक अनूठी पहल भी देखने को मिली. महिला दिवस पर महिलाएं चला रही हैं ट्रेन। भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का संचालन पूरी तरह से महिला स्टाफ कर रही है। ट्रेन भोपाल के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से रवाना हुई।
ट्रेन के साथ रवाना हुईं दो महिला लोको पायलट
महिला लोको पायलट नेहा श्रीवास्तव और नूतन ट्रेन चला रही हैं। अपर रेल मंडल प्रबंधक रश्मि दिवाकर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। लोको पायलटों ने कहा कि आज महिलाएं जो भी मन में ठान लें, वह कर सकती हैं।

बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद