9-14 मार्च तक आधे देश में भारी बारिश...आधे में हीटवेव की चेतावनी
नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में रविवार से मौसम में बदलाव होने वाला है। एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, इसकारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 9-14 मार्च यानी कि छह दिनों तक बारिश की संभावना जारी की गर्इ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी 10 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, गुजरात के कच्छ इलाके में रविवार से हीटवेव की शुरुआत होगी और फिर 9-12 मार्च के बीच यह गुजरात के अन्य और कोंकण इलाके में फैल जाएगी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अपना असर दिखाएगा। इसकारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9-14 मार्च के बीच बारिश होने वाली है। वहीं, पंजाब में 12-14 मार्च, हरियाणा में 13 और 14 मार्च, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 मार्च को बरसात होगी। इसमें जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च को तेज बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम में आठ मार्च, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 10 और 11 मार्च, केरल, माहे, लक्षद्वीप, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 11 और 12 मार्च, तमिलनाडु, केरल और माहे में 11 मार्च को तेज बारिश होगी।
उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की गई है। इतना ही नहीं, मध्य और पूर्वी भारत, महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के बीच अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री के बीच बढ़ जाएगा। गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी का अलर्ट है। कोंकण, गोवा में आठ और 12 मार्च, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 8 और 9 मार्च को हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है।

गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर