गाजियाबाद में 400 लोगों पर युवती ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवती ने 400 लोगों पर उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है. युवती ने सभी 400 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है. पुलिस ने भी लड़की की शिकायत के बाद सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है. युवती ने अपने पास वाली सोसाइटी में रहने वाले लोगों पर ये आरोप लगाया है.
दरअसल राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली लड़की ने ये आरोप लगाया है. उसका कहना है कि रात को करीब 11:45 पर उनके पास वाली विंडसर सोसाइटी से खूब शोर की आवाजें आ रही थीं. जब काफी देर तक शोर नहीं थमा तो लड़की ने खुद जाकर देखना सही समझा. लड़की ने बताया कि जैसे ही वह सोसाइटी के अंदर गई और शोर करने से मना किया, तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी.
400 लोगों पर दर्ज करवा दी FIR
लड़की ने आगे बताया कि जब गाली-गलौज का विरोध करने पर 300-400 लोगों की भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. यही नहीं लड़की ने ये भी आरोप लगाया कि भीड़ ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके बाल खींचकर भी मारा. उन्होंने बताया कि विंडसर सोसाइटी के वह लोग कुत्तों को खाना खिलाने पर ऐतराज जता रहे थे और इसी वजह से भीड़ ने लड़की के साथ धक्का-मुक्की की.
बच्चा चोर कहने का भी लगाया आरोप
युवती ने ये भी आरोप लगाया कि भीड़ के साथ कुछ महिलाएं भी थीं, जिन्होंने उस पर बच्चा चोर का आरोप लगाया और भीड़ ने दोबारा से उन्हें पिटवाने की कोशिश की. इसी मामले को लेकर लड़की ने नंदग्राम थाने में शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई. लड़की की शिकायत के बाद 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है. इस बात की जानकारी ACP पूनम मिश्रा ने दी.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह