कानपुर में अपराधियों को सिखाया सबक, पुलिस ने उनकी नंगे पैर परेड कराई
अपराधी अपराध तो करता है लेकिन जब पुलिस नकेल कसने पर आती है तो बदमाश भी त्राहिमाम करने लगते हैं. कानपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद पहले कभी नहीं देखा गया. एक मामले में बदमाशी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने ना सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि नंगे पैर उनकी सड़क पर परेड भी निकाली. इस दौरान आरोपियों ने अपराध से त्राहिमाम करते हुए कहा कि अब वो कभी गलती नहीं करेंगे. कभी गोली नहीं चलाएंगे. बदमाशों का माफी मांगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.
कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र के तिवारीपुर में रहने वाले राहुल कुमार अपने दोस्त मयंक के साथ शनिवार को अतुल्य चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे. आरोप है कि कुछ देर बाद तीन चार युवक चाय की दुकान पर आए और राहुल का कॉलर पकड़ कर उसके साथ गाली गलौज करने लगे. जब राहुल के दोस्त मयंक ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आओपियों ने दोनों को जमकर पीटा. राहुल का आरोप है कि आईपी युवकों ने ना सिर्फ कट्टे से वार किया बल्कि उनके ऊपर फायर भी किया. शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग गए.
पूरे मामले को लेकर राहुल ने थाने में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुकान और आस पास के सीसीटीवी चेक किए और उसमें से दो आरोपी विशाल और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों की दहशत क्षेत्र में खत्म करने के उद्देश्य से दोनों की नंगे पैर सड़क पर परेड निकाली गई. परेड के दौरान आरोपियों ने माफी मांगते हुए कहा कि अब वो कभी बदमाशी नहीं करेंगे कभी गोली नहीं चलाएंगे और हमको माफ कर दो. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और बाकी चार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह