लाजर मसीह की आतंकवादी साजिश नाकाम, कुंभ मेले में धमाके की योजना थी
कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले से गिरफ्तार आतंकी लाजर मसीह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. खुफिया एजेंसी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, आतंकी लाजर मसीह बसंत पंचमी पर लखनऊ से कौशांबी पहुंचा था. वह कुंभ में जाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा था, लेकिन भारी सुरक्षा के चलते वह कुंभ में नहीं जा पाया.
उसने माघी पूर्णिमा पर कुंभ में बम धमाका करने की पूरी तैयारी कर रखी थी. फिर उसने संदीपन घाट से गंगा के रास्ते नाव से कुंभ में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उसके पास नाविकों को किराया देने के लिए पैसा नहीं था. अब उसे हवाले के पैसों का इंतजार था. लेकिन उससे पहले यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान उसे कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढा मोड़ से गुरुवार तड़के धर दबोचा. उसके पास से गोला-बारूद और एक बिना सिमकार्ड का मोबाइल फोन बरामद हुआ था.
पुलिस नाविकों से कर रही पूछताछ
संदीपन घाट के पुजारी ने बताय कि पुलिस लगातार यहां आ रही है और नाविकों से पूछताछ भी कर रही है. पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है. बता दें कि पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि उसने किस नाविक से महाकुंभ जाने के लिए संपर्क किया था या फिर वह कोई नई थ्योरी बता रहा है.
शक के दायरे में यह मिशनरी
भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद होने के बाद जब सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि ईसाई धर्म अपनाने के बाद से वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल संस्था द्वारा उसे आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही थी. आपको बता दें कि वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल कई देशों में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करती है. वर्ल्ड विजन संस्था का कनेक्शन सामने आने के बाद अब यूपी एटीएस एजेंट की तलाश में कौशांबी से लेकर लखनऊ और पीलीभीत तक छापेमारी कर रही है. माना जा रहा है कि आतंकी को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेने की तैयारी चल रही है, ताकि उसके मददगारों और पनाहगारों तक पुलिस के हाथ पहुंच सकें.

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई