किसानो के लिए 1000 करोड़ रूपए का कोष, उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए भी बड़ी राशि और लाड़ली बहनो के लिए भी खास
मप्र बजट 2025: मप्र के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए के इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। एक घंटे 32 मिनट के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास किया। खासकर महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं। बहुचर्चित लाड़ली बहना योजना की राशि बजट में नहीं बढ़ाई गई बल्कि इसे अटल पेंशन योजना से जोड़ दिया गया है। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए भी बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बजट को हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों को नकद भुगतान के लिए 1 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। राज्य बजट में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा पर जोर देते हुए 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की गई। 22 नई आईटीआई भी खोली जाएंगी। कहा गया है कि 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर 3 लाख से ज्यादा रोजगार दिए जाएंगे।
राज्य विधानसभा में भाजपा की डॉ. मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अगले 6 साल में बजट को दोगुना करने का लक्ष्य जताया। बजट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनूठा बजट पेश किया है। इसमें सभी वर्गों की बेहतरी के प्रयास किए गए हैं। अब एमपी विकास के मामले में हवाई उड़ान की तरह आगे बढ़ेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- गरीब, महिला, किसान, युवा सभी का ध्यान रखा गया है। लाड़ली बहना योजना के लिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा दिए गए हैं। इसी तरह किसानों के हितों का भी ध्यान रखा गया है, अटल कृषि ज्योति योजना में करोड़ों का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री सूर्य किरण योजना में 447 करोड़ रखे गए हैं। सबसे खास बात यह है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के बाद किसानों को उनकी उपज की राशि के भुगतान पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपए का फंड रखा गया है। किसानों को अन्य बड़ी सौगातें भी दी गई हैं। किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई