राउत ने महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को मराठों के शौर्य का प्रतीक बताया तो भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम
नई दिल्ली । पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संजय राउत पर तीखा हमला किया है। दरअसल सोमवार को संजय राउत ने औरंगजेब की कब्र को मराठों के शौर्य का प्रतीक बताते हुए इसे कभी नहीं हटाने की बात कही थी। इस पर आचार्य प्रमोद कृष्णण की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रमोद कृष्णम ने कहा, 1947 में भारत को तोड़ने का एक ख्वाब मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था। उसी तरह का एक ख्वाब राहुल गांधी के साथ मिलकर संजय राउत देख रहे हैं। राहुल गांधी का जो राहू है वो उद्धव ठाकरे और उनके परिवार पर आ गया है।
पूर्व कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सजंय राउत राहुल गांधी के साथ मिलकर देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत की जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है और उन्हें कभी समर्थन नहीं करेगी। मालूम हो कि प्रमोद कृष्णम लंबे समय तक कांग्रेस में थे। लेकिन पिछले साल भाजपा से नजदीकी के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।
सोमवार को संजय राउत ने कहा, औरंगजेब की कब्र शौर्य का प्रतीक है। कभी टूटनी नहीं चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से इतना बड़ा युद्ध किया। उनके बाद भी औरंगजेब 25 साल तक लड़ता रहा लेकिन कभी जीत नहीं सका। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र है। यह मराठों के शौर्य का प्रतीक है।

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत