पत्नी का गला घोंटकर मार डाला, पुलिस को दी गलत जानकारी, बच्चों को पूरी रात झूठी बातें रटाता रहा
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में पति ने झगड़े के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। रातभर हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास करता रहा। छोटे बच्चों से झूठी बातें रटा दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चे से अकेले में पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
चौकीदारी करता था परिवार, झोपड़ी में रहता था
टीआई तारेश सोनी के अनुसार सिद्ध विहार कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय शीला की मौत हुई है। शीला और उसका पति मदन ज्ञानशीला कॉलोनी में चौकीदारी करते हैं। दोनों कॉलोनी में अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शीला मजदूरी भी करती थी। सोमवार रात पैसों को लेकर विवाद हुआ। ठेकेदार से पैसे न लेने पर मदन ने शीला की पिटाई कर दी। गुस्से में आकर उसने शीला का गला घोंट दिया। दम घुटने से शीला की मौत हो गई। मदन रातभर हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास करता रहा। सबसे पहले वह खुद उसे ऑटो रिक्शा में डॉक्टर के पास ले गया। जब उसे बताया गया कि वह मर चुकी है तो वह उसे घर ले आया और शव को बेड पर लिटा दिया।
मदन के दो बेटे हैं। एक 8 साल का और दूसरा 5 साल का। उसने बच्चों से कहा कि पुलिस पूछताछ करेगी। तुम उन्हें बता देना कि मम्मी की साड़ी पंखे में फंस गई है। जब उजाला हुआ तो मदन ने कॉलोनी के लोगों को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी मर गई है। झोपड़ी में पंखा नीचे है। गलती से साड़ी पंखे में फंस गई और शीला की दम घुटने से मौत हो गई।
गले पर निशान से पुलिस को हुआ शक
टीआई के मुताबिक शीला के गले पर निशान थे। सुबह ही मदन के बयानों पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो वह रटा-रटाया जवाब देने लगा। मदन के बच्चों को बुलाया गया तो वे भी झूठ बोलने लगे। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की गई। बड़ा बेटा टूट गया और उसने माता-पिता के बीच विवाद की जानकारी दी। टीआई के मुताबिक मदन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात