MS Dhoni सिर्फ 19 रन बनाते ही बन जाएंगे नंबर-1, ध्वस्त होगा सुरेश रैना का महारिकॉर्ड!
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती IPL के महानतम कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। वह मैदान पर शांत और गंभीर होकर फैसले लेने के लिए फेमस रहे हैं। कप्तानी के अलावा धोनी बेहतरीन फिनिशर्स भी हैं। अब IPL 2025 में वह एक बार फिर जलवा बिखेरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। IPL 2025 में CSK की टीम पहला मुकाबला 23 मार्च को MI के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में सिर्फ 19 रन बनाते ही धोनी IPL में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
रैना का रिकॉर्ड तोड़ने का है बड़ा मौका
महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक CSK की टीम के लिए IPL के 234 मैचों में कुल 4669 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 22 अर्धशतक निकले हैं। MI के खिलाफ अगर मैच में उनकी बल्लेबाजी आती है, तो वह 19 रन बनाते ही सुरेश रैना का CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। रैना ने IPL में CSK के लिए 4687 रन बनाए हैं।
CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- सुरेश रैना- 4687 रन.
- महेंद्र सिंह धोनी- 4669 रन.
- फॉफ डु प्लेसिस- 2721 रन.
- रुतुराज गायकवाड़- 2380 रन.
- अंबाती रायडू- 1932 रन.
T20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी मैच के आखिरी ओवर्स में तेजी के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और विकेट्स के बीच तेजी के साथ दौड़ लगाते हैं। अभी उनकी उम्र 43 साल हो चुकी है और इस उम्र में भी वह फिट हैं और IPL में खेलने के लिए तैयार हैं। हो सकता है कि इस सीजन वह CSK के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलें। धोनी T20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।

राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश