मैटरनिटी ब्रेक के बाद लाइट, कैमरा, एक्शन को तैयार दीपिका पादुकोण
मुंबई। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में से एक दीपिका पादुकोण बीते साल सितंबर 2024 में मां बनी थीं। उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम दुआ है। बेटी के जन्म के बाद फिलहाल दीपिका मैटरनिटी ब्रेक पर हैं और अब हाल ही में खबर सामने आई है कि वे जल्द ही फिल्म सेट पर वापसी करने वाली हैं।
आखिरी बार उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था, जो दिवाली 2024 पर रिलीज हुई थी। हालांकि, प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया। तब से ही उनकी वापसी को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं। अब, उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है कि दीपिका जल्द ही फिल्म सेट पर वापसी कर रही हैं। दीपिका की अगली बड़ी फिल्म कल्कि 2898 ई. हैं, जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं। डायरेक्टर नाग अश्विन ने हाल ही में फिल्म और इसके शूटिंग शेड्यूल के बारे में अपडेट दिया है।
पहले खबरें थीं कि कल्कि 2898 ई.का सीक्वल 2025 की गर्मियों में आएगा, लेकिन अब इसमें देरी होगी है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान डायरेक्टर नाग अश्विन ने बताया कि सीक्वल की तैयारियां जोरों पर हैं और इसकी शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होगी। इसका मतलब यह हुआ कि दीपिका का मैटरनिटी ब्रेक दिसंबर 2025 तक खत्म हो सकता है और वह शूटिंग के लिए लौट सकती हैं। दीपिका ने हाल ही में पठान 2 की घोषणा से भी सुर्खियां बटोरीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के साथ उनकी यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा सकती है।

जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक