अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी
बिलासपुर: आबकारी विभाग ने रविवार को तखतपुर और कोटा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कुल 6 जगहों पर दबिश दी गई, जिसमें 131 लीटर महुआ शराब और 6960 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि कोटा क्षेत्र के ग्राम धूमा में एक घर के बाथरूम में पानी की टंकी में शराब बनाने का लाहन छिपाकर रखा गया था। हालांकि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धूमा चौकी जूना पारा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। विभाग और संबंधित थाना क्षेत्र की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक घर में दबिश देनी शुरू की। काफी छानबीन के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। आखिरी प्रयास के तौर पर जैसे ही बाथरूम में पानी की टंकी खोली गई तो सारा राज खुल गया। पुलिस ने बाथरूम के ऊपर बनी पानी की टंकी को भी खोला तो उसमें भी लाहन मिला। इस तरह बाथरूम के अंदर ड्रम में तथा बाथरूम के ऊपर पानी की टंकी में कुल 9 ड्रम तथा आंगन में 1 ड्रम में महुआ लाहन भरा हुआ पाया गया।
इनका रहा योगदान
छापेमारी एवं जब्ती में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, नेतराम बंजारे, वेदप्रकाश नेताम, प्रधान आरक्षक सुभाष तिवारी, जगत, जयशंकर कमलेश एवं चालक संदीप खलखो का विशेष योगदान रहा। इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर अभियान को सफल बनाया।
ये आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग की कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में से रामचंद्र ध्रुव (निवासी धूमा, थाना जूना पारा चौकी) को 9 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। जबकि अजू राम टेकाम को 6000 किलोग्राम महुआ लाहन के साथ पकड़ा गया। इस छापेमारी के दौरान अजय भारद्वाज एवं प्रेमदास को भी पकड़ा गया, जिनके पास से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा इन आरोपियों से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा