केरल बीजेपी अध्यक्ष बन सकते हैं राजीव चंद्रशेखर, जल्द हो सकती है घोषणा
तिरुवनंतपुरम। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चंद्रशेखर के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की संभावना जताई जा रही है। राजीव चंद्रशेखर के नाम का ऐलान आज हो सकता है। बीजेपी ने केरल में अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। चंद्रशेखर प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन की जगह लेंगे। केरल में अगले साल विधानसभा चुनावों को देखते हुए केरल बीजेपी चीफ की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है।
60 साल के राजीव चंद्रशेखर के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। वह पूर्व में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास और उद्यमिता व जल शक्ति विभागों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। वह तीन बार कर्नाटक से राज्यसभा गए हैं। इसके साथ ही वह पूर्व में बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं। तिरुवनंतपुरम से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस के शशि थरूर से हार गए थे। दिलचस्प बात यह है कि चंद्रशेखर का गुजरात से भी कनेक्शन है। गुजरात के अहमदाबाद में केरल मूल के परिवार में जन्मे चंद्रशेखर का त्रिशूर से पारिवारिक नाता है।
केरल में मई, 2026 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजीव चंद्रशेखर के पास एक साल का समय है। उनके ऊपर राज्य में बीजेपी को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। 2021 के चुनावों में बीजेपी को राज्य में 11.30 फीसदी वोट मिले थे लेकिन पार्टी खाता नहीं खोल पाई थी, हालांकि पार्टी ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में अपने वोट प्रतिशत में इजाफा किया था। पार्टी को राज्य में 38 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। पार्टी का वोट प्रतिशत 19.24 हो गया था। पार्टी ने एक सीट जीती थी। राजीव चंद्रशेखर के सामने विधानसभा में अच्छे प्रदर्शन करने का टारगेट होगा।

झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
बिहार में भाजपा का चुनावी फोकस तेज, नितिन नवीन करेंगे 100 दिन के कामकाज की समीक्षा
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह