बेंगलुरु में खौफनाक मर्डर: दामाद ने फोन कर ससुराल वालों को बताया पत्नी का शव सूटकेस में है
देश में मुस्कान और साहिल का केस सुर्खियों में है। इसी बीच बेंगलुरु से राकेश और गौरी का भी केस सामने आया है। हालांकि, यहां कहानी थोड़ी अलग है। दरअसल, महाराष्ट्र के रहने वाले राकेश ने अपनी पत्नी गौरी को मौत की नींद सुला दिया। गौरी को मारने के बाद आरोपी ने अपने ससुराल वालों को फोन करके इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि आपकी बेटी की लाश सूटकेस में है। जानकारी के मुताबिक, यह मर्डर आपसी झगड़े के चलते हुआ है। पति-पत्नी दोनों ही नौकरी करते थे, जिनके अक्सर झगड़े होते रहते थे।
सूटकेस में पैक कर दी लाश
यह मामला बेंगलुरु के हुलीमावु से सामने आया है। जहां पर राकेश नाम के एक शख्स को इस कदर गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी को जान से मार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद राकेश ने गौरी के शव को एक सूटकेस में बंद किया और उसके माता-पिता को फोन किया। आरोपी पति ने उनको बताया कि आपकी बेटी गौरी को मैंने मार दिया है, जिसकी लाश सूटकेस में है।
घरेलू झगड़े के चलते हुआ मर्डर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राकेश ने गुस्से में गौरी की हत्या की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों ही वर्किंग थे। राकेश महाराष्ट्र का रहने वाला था। पिछले साल ही दोनों डोड्डाकन्नहल्ली में शिफ्ट हुए थे।
पुलिस को भी इस मर्डर की जानकारी दी गई, जिसके लिए कंट्रोल रूम में फांसी के मामले के बारे में फोन आया था। जब घर पर पहुंची, तो देखा कि दरवाजा बंद था। जब अंदर घुसे, तो उन्हें बाथरूम में एक सूटकेस मिला। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। हत्या करने के बाद राकेश बेंगलुरु से पुणे भाग गया, जहां से पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। राकेश की गिरफ्तारी हुलीमावु और पुणे पुलिस की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को ट्रैक करने से भी आसान हुई।

राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना