मैं भगवान की बहुत आभारी हूं कि सब कुछ ठीक है: सारा अली खान
मुंबई। बीते दिनों अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास में अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद उनकी बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि यह हादसा उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था और इससे जीवन के प्रति उनका नजरिया बदल गया है। एक कायर्क्रम में शामिल होने आई सारा ने अपने पिता की सुरक्षा के लिए ईश्वर का आभार जताया। उन्होंने कहा, यह और भी बुरा हो सकता था। मैं भगवान की बहुत आभारी हूं कि सब कुछ ठीक है। हमें अपनी जिंदगी के लिए हमेशा शुक्रगुजार होना चाहिए। जब सारा से पूछा गया कि क्या इस घटना के बाद उनका परिवार और करीब आ गया है और उनके पिता से उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है, तो उन्होंने कहा, इससे आपको एहसास होता है कि चीजें बस पल भर की हैं। इससे मुझे यह नहीं पता चला कि मैं अपने पिता से प्यार करती हूं, यह बात मैं पिछले 29 साल से जानती हूं। सारा ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मिली सीख को साझा करते हुए कहा, इसने मुझे एहसास दिलाया कि जीवन रातोंरात बदल सकता है, तो हर दिन का हर पल सेलिब्रेशन का हकदार है। मुझे समझ आया कि जीना कितनी बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे ने उन्हें छोटी-छोटी खुशियों की सराहना करना सिखाया और अब वह हर पल को खुलकर जीने में यकीन रखती हैं। गौरतलब है कि इस हमले में सैफ अली खान को चाकू से छह बार वार किया गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, यह हमला चोरी के इरादे से किया गया था, लेकिन जब सैफ ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर हमला कर दिया। हमलावर फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

तमिलनाडु चुनाव प्रचार में एआई का इस्तेमाल, डिजिटल अवतार से वोट मांगते नजर आए विजय
मदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम संस्कार, दिल दहला देने वाली घटना
नकली नोट पर ‘मेड इन इंडिया’ की मुहर, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की नई चाल
ग्लोबल मार्केट में उछाल, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से एशिया में तेजी
भेदभाव पर सख्त टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता छूट से वंचित कर्मचारी को दी राहत
GTRI की मांग—QCO टेस्टिंग फीस तय करे सरकार, MSME पर बढ़ा बोझ
पाकिस्तान पर बढ़ा वित्तीय दबाव, यूएई ने 3 अरब डॉलर की तत्काल वापसी की मांग की