मेरठ: दाढ़ी कटवाने की जिद पर पत्नी देवर संग फरार, लौटते ही पति ने दिया तीन तलाक
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला को पति की दाढ़ी से ऐतराज था. शादी के बाद उसने पति से कहा कि दाढ़ी कटवा लो. मौलाना पति ने उसकी बात नहीं मानी तो पत्नी अपने देवर संग फरार हो गई. अब जब दो महीने बाद वो लौटकर आई तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. वो भी थाने के सामने.
महिला दो माह पूर्व देवर के साथ फरार हो गई थी. मौलाना पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. बुधवार को महिला देवर के साथ नाटकीय अंदाज में घर पहुंची, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. लिसाड़ी गेट के उज्जवल गार्डन निवासी मौलाना का निकाह सात माह पूर्व इंचौली निवासी युवती से हुआ था. निकाह के बाद पत्नी ने मौलाना पति पर दाढ़ी काटने का दबाव बनाया.
उसका कहना था कि उसे दाढ़ी वाले लोग पसंद नहीं हैं. और पति की दाढ़ी उसे चुभती है. पति ने विरोध किया तो महिला ने कहा कि उसका निकाह जबरन कराया गया है. मौलाना ने दाढ़ी काटने से मना कर दिया और पत्नी के परिजनों से शिकायत कर दी. इस पर मौलाना की पत्नी अपने देवर के साथ फरार हो गई.
मौलाना ने थाने जाकर पत्नी और भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई. दोनों की लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिली. पुलिस ने महिला और उसके परिजनों पर वापस मेरठ आने का दबाव बनाया. बुधवार शाम महिला देवर के साथ घर पहुंच गई. उसके परिजन भी उज्जवल गार्डन आ गए. यहां पर दोनों पक्ष में जमकर हंगामा हुआ. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौलाना, उसकी पत्नी और भाई को थाने लाया गया. आई. मौलाना ने फिर तलाक देने की धमकी दी, जिसके बाद महिला ने 2.50 लाख रुपये की रकम की मांग की. मौलाना ने पत्नी से कहा कि यदि वह माफी मांग ले तो उसे घर साथ ले जाएगा.
महिला ने ठुकराया पति का प्रस्ताव
महिला नहीं मानी और साथ रहने का प्रस्ताव ठुकरा दिया. इसके बाद मौलाना ने थाने के गेट पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया. महिला ने पुलिस के सामने पति पर यातनाएं देने, मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया. बताया कि पति नपुंसक है. इस संबंध में परिजनों से शिकायत की थी. बाद में समझौता करा दिया गया था. इसी के चलते देवर के साथ घर छोड़कर चली गई थी. बताया कि पति ने दाढ़ी वाला आरोप फर्जी लगाया है.
दोनों पक्षों में हुआ समझौता
मामले में पुलिस ने कहा- महिला अपने देवर के साथ घर छोड़कर गई थी. बुधवार को महिला और उसका देवर वापस आ गए. दोनों पक्षों में फिलहाल बातचीत के बाद समझौता हुआ है. कोई शिकायत मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका