बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर फैन्स का किया तहे दिल से शुक्रिया
मुंबई। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। उन्हें देश के कोने-कोने से बधाइयां मिलीं। फैंस की तरफ से मिले प्यार के लिए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उनके इस पोस्ट पर लोग अभी भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह नाइट सूट में नजर आ रही हैं और मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर पोज दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जन्मदिन के दिन पर प्यार देने के लिए धन्यवाद।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई हस्तियां भी कमेंट कर रही हैं और अभी भी जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। एक्ट्रेस गुल पनाग ने कमेंट में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे।’ नेहा धूपिया ने लिखा- ‘खुशी… हमेशा।’ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे फेवरेट।’ सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।’
अनुष्का के जन्मदिन पर उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी उन्हें बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी लाइफ पार्टनर, सेफ प्लेस तुम मेरी सब कुछ हो। तुम हम सबको गाइड करती हो। हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो माई लव।’
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। इसके तीन साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। विराट-अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की झोली में बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ है। बायोपिक में एक्ट्रेस भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। प्रोसित रॉय के निर्देशन में तैयार स्पोर्ट्स ड्रामा का टीजर जनवरी 2022 में सामने आया था। अनुष्का ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर टीजर शेयर कर लिखा, “यह वास्तव में एक खास फिल्म है क्योंकि यह एक जबरदस्त कहानी है।”

फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया