कल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले होगी मॉक ड्रिल टेस्टिंग, केंद्र सरकार के निर्देश
दुर्ग: भारत-पाक युद्ध के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल की जाएगी. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. मॉक ड्रिल को लेकर कलेक्टर ने आज बैठक बुलाई है. मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को जिम्मेदारी दी जाएगी. कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया, भिलाई स्टील प्लांट जैसे बड़े प्लांट के चलते दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल की जाएगी. इसके लिए आज शाम को बैठक रखी गई है. बता दें कि पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है।
गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को दिए निर्देश
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जारी है. युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है. ऐसे में भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सुरक्षा तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत कल छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मॉक ड्रिल की जाएगी।

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
UCC को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, दीपक बैज का CM साय पर निशाना
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता