शासकीय और अनुदान प्राप्त अशासकीय तथा निजी अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं तथा NCTE पाठयक्रमों के लिये ऑनलाईन प्रवेश तिथि में वृद्धि
भोपाल : आयुक्त उच्च शिक्षा ने सत्र 2025-26 के लिये प्रदेश के शासकीय और अनुदान प्राप्त अशासकीय तथा निजी अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं तथा NCTE पाठयक्रमों के लिये पूर्व में जारी ऑनलाईन प्रवेश समय-सारणी तिथि में वृद्धि की है।
ऑनलाईन प्रवेश समय सारणी स्नातक स्तर (UG) प्रथम चरण सत्र 2025-26
ऑनलाईन पंजीयन आवेदन 15 मई 2025 से 6 जून 2025, तक होगा और पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई से 7 जून2025 तक सीट आवंटन जारी करना, 12 जून आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 से 18 जून 2025 होगी। प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा प्रवेश शुल्क का भुगतान न होने पर प्रवेश नही माना जाएगा।
स्नातकोत्तर स्तर (PG) प्रथम चरण सत्र 2025-26
ऑनलाईन पंजीयन आवेदन 15 मई से 6 जून 2025, पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई से 7 जून 2025, सीट आवंटन जारी करना 12 जून आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 से 18 जून 2025 होगी। प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा प्रवेश शुल्क का भुगतान न होने पर प्रवेश नही माना जाएगा।
बी.एड., एम.एड.,बी.पी.एड,एमपी.एड.,बी.एड.,एमएड,(एकीकृत तीन वीय) ITEP एवं बी.एल.एड तथा बीएड, (अंशकालीन तीन वर्षीय) पाठयक्रम 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय सारणी
ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन 15 से 6 जून 2025, पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई से 7 जून 2025, मेरिट सूची का प्रकाशन 9 जून 2025, सीट आवंटन जारी करना 12 जून 2025, आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी माइग्रेशन के साथ भौतिक सत्यापन हेतु उपस्थित होकर लिंक इनिशिएट कराना 13 से 18 जून 2025, आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 से 19 जून 2025 तक होगी। प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा प्रवेश शुल्क का भुगतान न होने पर प्रवेश नही माना जाएगा।
स्नातक स्तर (UG) द्वितीय चरण 2025-26
ऑनलाईन पंजीयन आवेदन 13 से 18 जून 2025, पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 14 जून से 19 जून सीट आवंटन जारी करना 24 जून आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 से 30 जून 2025 तक होगी। प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा प्रवेश शुल्क का भुगतान न होने पर प्रवेश नही माना जाएगा।
स्नातकोत्तर स्तर (PG) द्वितीय चरण 2025-26
ऑनलाईन पंजीयन आवेदन 13 जून से 18 जून 2025, पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 14 जून से 19 जून 2025 सीट आवंटन जारी करना, 24 जून आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना, आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 से 30 जून 2025 तक होगी। प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। प्रवेश शुल्क का भुगतान न होने पर प्रवेश नही माना जाएगा।
बी.एड., एम.एड.,बी.पी.एड,एमपी.एड.,बी.एड.,एमएड,(एकीकृत तीन वीय) ITEP एवं बी.एल.एड तथा बीएड, (अंशकालीन तीन वर्षीय) पाठयक्रम 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय सारणी द्धितीय चरण
ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन 13 जून से 18 जून 2025, पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 14 से 20 जून मेरिट सूची का प्रकाशन, 23 जून सीट आवंटन जारी करना, 26 जून आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी माइग्रेशन के साथ भौतिक सत्यापन हेतु उपस्थित होकर लिंक इनिशिएट कराना, 26 से 30 जून आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना, आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 जून से 1 जुलाई 2025 तक होगी। प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। प्रवेश शुल्क का भुगतान न होने पर प्रवेश नही माना जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका