95 साल का रिकॉर्ड टूटा: जबलपुर में जुलाई बनी जलप्रलय की गवाह
जबलपुर: साल 2025 की बारिश ने बीते 95 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जुलाई माह में अब तक 30 इंच बारिश बीते 95 सालों में दर्ज नहीं की गई थी. आज से लगभग 95 साल पहले 1930 में जबलपुर में 44 इंच बारिश जुलाई के महीने में हुई थी. इसके पहले बीते 10 सालों में 2016 में 25.8 इंच बारिश जुलाई महीने में हुई थी. ऐसा लगता है कि इस साल इंद्रदेव मध्य प्रदेश पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं. आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
जबलपुर में जुलाई महीने में 30.02 इंच बारिश
जबलपुर में 30 जुलाई तक 30.02 इंच बारिश दर्ज की गई. यह जबलपुर का औसत है. अलग-अलग स्थान पर देखा जाए तो जबलपुर के कुंडम ब्लॉक में 38.38 इंच बारिश दर्ज की गई है. जबलपुर में सबसे कम बारिश सिहोरा में हुई है, जहां 24 इंच बारिश दर्ज की गई है. पाटन ब्लॉक में भी 34 इंच बारिश दर्ज हुई है. जबकि जबलपुर शहर में 30 इंच बारिश दर्ज की गई.
जबलपुर में बीते 10 सालों में जुलाई माह में बारिश के आंकड़े
1930 में हुई 44 इंच बारिश
बीते 10 साल ही नहीं बल्कि जबलपुर में बीते 100 सालों का इतिहास भी हम देखें, तो मौसम विभाग के अधिकारी डीके तिवारी के अनुसार "1930 में जबलपुर में 1137 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. जो कुल मिलाकर 44 इंच से भी ज्यादा है. उसके बाद बीते 95 सालों से जबलपुर में कभी भी जुलाई के महीने में 30 इंच बारिश नहीं हुई.
उफान पर नदी-नाले, नरसिंहपुर रास्ते का पुल टूटा
30 इंच बारिश की वजह से जबलपुर के कई छोटे पुल डूबे हुए हैं. जबलपुर से नरसिंहपुर जाने वाले रास्ते पर झांसी घाट का पुल बीते कई दिनों से डूबा हुआ है. लोगों को वैकल्पिक रास्तों से जाना आना पड़ रहा है. जबलपुर में केवल नर्मदा नदी ही नहीं बल्कि हिरण और गौर नदी भी उफान पर है और जनजीवन अस्त व्यस्त है.

राशिफल 19 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
प्रशासन की त्वरित पहल से ओरंगा में दूर हुआ जल संकट, 100 से अधिक ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल
आजीविका मिशन अंतर्गत योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन करें बेहतर : मंत्री पटेल
घाटी में नशे का जाल: जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स की गिरफ्त में
बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु डीजीपी कैलाश मकवाणा, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के जवानों को किया सम्मानित
स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने आया आतंकी, कश्मीर पहुंचकर बदल गया इरादा!