पीएम किसान की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी, पीएम मोदी वाराणसी से करेंगे ट्रांसफर
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दी जानकारी, पीएम मोदी 11 बजे करेंगे किस्त जारी
नई दिल्ली।
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है, जो अब समाप्त होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को सुबह 11 बजे वाराणसी से इस किस्त को जारी करेंगे। इस योजना के तहत राजस्थान के 70 लाख से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं और उनके मोबाइल पर धनराशि ट्रांसफर का संदेश (SMS) बजने वाला है।
इस बार जून के बजाय अगस्त में आएगी किस्त
पिछले साल यह किस्त जून महीने में किसानों को प्राप्त हुई थी, लेकिन इस बार दो महीने की देरी से यह राशि 2 अगस्त को किसानों के खातों में पहुंचेगी। ट्रांसफर की प्रक्रिया के साथ किसानों को SMS द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी।
कृषि मंत्री ने दी जानकारी
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र स्थित बनौली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 1500 करोड़ रुपये से अधिक के पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा और उसी मंच से पीएम किसान की 20वीं किस्त भी जारी की जाएगी।
राजस्थान के 75 लाख किसानों को मिल चुका लाभ
राजस्थान में अब तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत 75 लाख से अधिक किसानों के खातों में यह सहायता राशि पहुंच चुकी है। पूरे देश में इस योजना में करीब 10 करोड़ किसान पंजीकृत हैं।
KYC नहीं होने पर रुक सकती है किस्त
इस बार केंद्र सरकार ने किसानों की KYC अनिवार्य की है। कई किसान KYC पूरी नहीं कर सके हैं, जिससे उनकी 20वीं किस्त अटक सकती है। इसके अलावा अब किसानों की जमीन का रिकॉर्ड किसान कार्ड से लिंक होना भी जरूरी कर दिया गया है, जिससे अपात्र किसानों को योजना से बाहर किया जा सके।

राशिफल 19 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
प्रशासन की त्वरित पहल से ओरंगा में दूर हुआ जल संकट, 100 से अधिक ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल
आजीविका मिशन अंतर्गत योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन करें बेहतर : मंत्री पटेल
घाटी में नशे का जाल: जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स की गिरफ्त में
बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु डीजीपी कैलाश मकवाणा, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के जवानों को किया सम्मानित