सहारनपुर को योगी सरकार का तोहफा, 381 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण
सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंच गए। वह करीब साढ़े पांच घंटे जिले में रहेंगे। विकास कार्यों और मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्मार्ट सिटी योजना की 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सारी तैयारियां उच्चाधिकारियों ने कर ली थी। डीएम मनीष बंसल विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर पूजन आदि का कार्यक्रम भी है।
मौसम खराब होने की वजह से सीएम सरसावा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के रास्ते सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरसावा एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस रोड और पुलिस लाइन तक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। सर्किट हाउस पर सुरक्षा का त्रिस्तरीय पहरा रहा। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को सर्किट हाउस के भीतर नहीं जाने दिया गया। सीएम की मौसी सरोज देवी भी अपने परिवार के साथ उनसे मिलने पहुंचीं।

'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला