स्टार ईशा सिंह की हालत देख फैंस हुए परेशान, दर्द में तड़पती नजर आईं
मुंबई : छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा और बिग बॉस फेम ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो उनके किसी ग्लैमरस लुक या प्रमोशनल शूट का हिस्सा नहीं, बल्कि एक हैरान कर देने वाले पल के तौर पर सामने आया है। खुद ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में वो जोर-जोर से रोते हुए नजर आ रही हैं और सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि उनके चेहरे पर आंसुओं के साथ-साथ नाक से खून भी निकलता नजर आ रहा है।
फैंस में चिंता की लहर
ईशा सिंह का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में चिंता की लहर दौड़ गई है। वीडियो में ईशा बहुत दुखी नजर आ रही हैं। उनका ये रूप देखकर हर कोई यही सोचने को मजबूर है कि क्या वो किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से गुजर रही हैं? इस वीडियो के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया, जिससे रहस्य और गहरा हो गया है। हालांकि वो क्यों रो रही हैं और ऐसे क्यों वीडियो शेयर किया है, इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है।
क्या किसी प्रोजेक्ट से संबंधित
अब इस वीडियो के बाद ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद ये वीडियो ईशा सिंह के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो ये एक सोची समझी प्लानिंग के तहत किया गया एक मूव होगा।
कई टीवी शो में निभा चुकी हैं दमदार किरदार
ईशा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' से की थी, जिसमें उनके सरल लेकिन मजबूत किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद एक था राजा एक थी रानी, इश्क सुभान अल्लाह और सिरफिरा इश्क जैसे धारावाहिकों में उन्होंने अपने अभिनय की गहराई का परिचय दिया। वह बिग बॉस 18 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपने व्यक्तित्व की सच्चाई और संवेदनशीलता से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'