रेलवे की ढीली व्यवस्थाएं, घंटों इंतजार कर रहे यात्री
बिलासपुर। जोनल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। एक-दो नहीं, बल्कि कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
हालात यह हैं कि यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ट्रेनों के विलंब का कारण विभिन्न सेक्शनों पर चल रहे तकनीकी कार्य और मौसम संबंधी दिक्कतें हैं।
हालांकि यात्रियों का कहना है कि रेलवे द्वारा समय रहते समुचित व्यवस्था नहीं की जाती, जिससे बार-बार यह स्थिति उत्पन्न होती है। बिलासपुर से लेकर उसलापुर स्टेशन तक हर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को परेशान देखा गया।
गर्मी और उमस भरे माहौल में यात्री घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे। न तो स्टेशन पर कोई स्पष्ट सूचना मिल रही है और न ही समय पर ट्रेन संचालन की कोई गारंटी है। सुधार की रफ्तार बेहद धीमी नजर आ रही है।
ये ट्रेनें रहीं लेट
- गोंदिया-मधुपुर सुपर स्पेशल ट्रेन – 1:45 घंटे
- हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस – 04 घंटे
- तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस – 02 घंटे
- पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – 5:30 घंटे
- योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस – 11 घंटे
- आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – 03 घंटे
- टाटा-इतवारी एक्सप्रेस – 2:30 घंटे
- टिटलागढ़ पैसेंजर – 2:30 घंटे
- गीतांजलि एक्सप्रेस – 2:10 घंटे

मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त