जम्मू‑कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद 79 वर्षीय सत्यपाल मलिक ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व राज्यपाल की तबीयत काफी समय से खराब थी और 11 मई को उन्हें राम मनोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उनके निधन की जानकारी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
लंबा रहा राजनीतिक करियर
सत्यपाल मलिक ने अपने करियर में कई दलों में काम किया, जिसमें भारतीय क्रांति दल, कांग्रेस, जनता दल और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं। वे दो बार 1980 से 1989 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य और एक बार 1989 से 1991 तक अलीगर से लोकसभा के सदस्य भी रहे। 2017 में उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया और इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनका जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल खास रहा, क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान ही अनुच्छेद 370 को हटाया गया था। इसके बाद उन्हें 2022 तक गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. इसके बाद वे किसी भी पद पर नजर नहीं आए। अपने अंतिम वर्षों में, वे केंद्र सरकार के कुछ फैसलों के खिलाफ मुखर रहे और किसानों के मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखी।

क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात