खुद को सचिन रघुवंशी की पत्नी बताने वाली महिला का वीडियो वायरल, मंगलसूत्र पहनाते दिखे
इंदौर। इंदौर में सचिन रघुवंशी को खुद की पत्नी बताने वाली महिला का वीडियो सामने आए हैं। वीडियों में सचिन रघुवंशी महिला को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में सचिन रघुवंशी और महिला करवाचौथ मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला का दावा है कि सचिन रघुवंशी ने उसके साथ शादी करने के बाद परिवार वालों के दबाव में दूसरी शादी कर ली। सचिन रघुवंशी से उसका एक बच्चा भी है।
मंदिर के अंदर पहनाया मंगलसूत्र
वीडियों में सचिन रघुवंशी और महिला एक मंदिर में एकसाथ दिखाई दे रहे हैं। सचिन ने लाल रंग की शर्ट पहनी हुई है और महिला नीले रंग की साड़ी में है। इस वीडियो में सचिन महिला को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में महिला करवाचौथ मनाते दिख रही है। महिला छलनी से सचिन का चेहरा देखती है फिर पैर छूती है। इसके बाद सचिन महिला को आशीर्वाद देता है।
महिला ने आज घर पहुंचकर किया हंगामा
रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला बच्चे को लेकर सचिन के घर पहुंच गई। इस दौरान महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने कहा कि मेरा अपना कोई घर नहीं है इसलिए मुझे इस घर में जगह दी जाए। वहीं महिला को देखते ही सचिन रघुवंशी कार लेकर घर से भाग गया।
घर के बाहर बैठकर धरना दूंगी
मंगलवार को महिला ने सचिन रघुवंशी के घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। खुद को सचिन रघुवंशी की पत्नी बताने वाली महिला ने कहा, अगर सचिन के घर में जगह नहीं मिली तो मैं बाहर ही बैठकर धरना दूंगी। पिछले दिनों में महिला ने बच्चे की DNA रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए दावा किया था कि बच्चे की DNA रिपोर्ट सचिन रघुवंशी से मैच कर रही है। इससे पता चलता है कि ये बच्चा सचिन रघुवंशी का है।

कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना