ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के A2 कोच में चोरी, CCTV फुटेज से GRP ने पलटा सीन
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में बीते दिनों 24 जुलाई को हुई गहनों से भरे पर्स की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। GRP ने आरोपी सुमित वर्मा (32) को उसके रेलकर्मी जीजा ललित वर्मा के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी इस पूरी वारदात के दौरान CCTV कैमरे में कैद हो गया था। उसी की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची है।
नशे का आदी है आरोपी
सतना GRP चौकी प्रभारी राजेश राज के अनुसार आरोपी सुमित नशे का आदी है और अक्सर अपने जीजा के घर में रहकर स्टेशन के आसपास घूमता था। वारदात के दिन वह जानबूझकर श्वेता जैन नामक महिला के पीछे-पीछे ट्रेन के A-2 कोच में चढ़ा और मौका देखकर उसका सोने-चांदी से भरा पर्स चुरा लिया।
मोबाइल थमाकर डर के मारे भागा चोर
चोरी के कुछ ही पलों बाद महिला के मोबाइल फोन पर कॉल आने लगी जिसे वह बंद नहीं कर पाया। घबराकर उसने स्टेशन के यार्ड में पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन को मोबाइल पकड़ा दिया और मौके से भाग गया था। ट्रैकमैन ने मोबाइल GRP को सौंप दिया था। जो बाद में जांच की सबसे अहम कड़ी साबित हुआ।
सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
CCTV फुटेज की जांच में साफ दिखा कि आरोपी चोरी के बाद स्टेशन से भाग रहा था। वीडियो और मोबाइल डिटेल्स की मदद से GRP उसकी पहचान और ठिकाने तक पहुंच गई। हालांकि, अब तक पर्स में रखे कीमती गहनों की बरामदगी नहीं हो सकी है। इसलिए आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने