कमबैक में धमाका! TRP लिस्ट में टॉप पर पहुंचा ‘क्योंकि सास भी... 2’, अनुपमा हुई डाउन
मुंबई : 30वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। पिछले हफ्ते सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से 25 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी की। दर्शकों ने पहले ही हफ्ते में स्मृति ईरानी के इस सीरियल का इतना प्यार दिया कि यह टीआरपी चार्ट में टॉप पर जगह बनाने में कामयाब हो गया। 25 साल बाद भी इस सीरियल का जादू महिला दर्शकों पर बरकरार है। जानिए, रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ और बाकी टीवी सीरियल ने टीआरपी चार्ट में कौन सी जगह हासिल की है।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को मिली इतनी टीआरपी
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने पहले हफ्ते में ही 2.3 की टीआरपी हासिल की है। यह 30वें हफ्ते में सबसे ज्यादा टीआरपी रेंटिंग हासिल करने वाला सीरियल बना है। 25 साल के बाद टीवी पर वापसी करने के बावजूद इस सीरियल को ऑडियंस पसंद कर रही है।
दूसरे नंबर पर रहा ये सीरियल
30वें हफ्ते के टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ है। इसकी टीआरपी भी 2.3 है। लेकिन इस सीरियल के लिए अब मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। दरअसल ‘अनुपमा’ पिछले कुछ साल से टीआरपी चार्ट में टाॅप पर बन रहता था। अब ‘क्योंकि…’ सीरियल वापस आ चुका है तो इसकी टीआरपी कम हो सकती है।
टॉप 5 में मिली दो कॉमेडी सीरियल्स को जगह
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को तीसरा स्थान मिला है, इसकी टीआरपी 2.0 है। वहीं दो कॉमेडी सीरियल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शो ‘लाफ्टर शेफ’ को लिस्ट में चौथा स्थान मिला है, इसकी टीआरपी 2.0 है। वहीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को पांचवां स्थान मिला है, इसको 1.9 की टीआरपी मिली है।

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल