नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में सिर्फ 10 मिनट में लूट की 14 किलो सोना और ₹15 करोड़ की माल दी थी!
जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक फाइनेंस बैक में 15 करोड़ की लूट हुई है। सिहोरा में 5 नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर इसाफ माइक्रो फाइनेंस बैंक में घुसे और 14 किलो सोना और 5.70 लाख कैश लेकर फरार हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाल रही है।
बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे बदमाश
पूरा मामला सिहोरा में नेशनल हाइवे और खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ माइक्रो फाइनेंस बैंक की एक शाखा का है। बताया जा रहा है कि आरोपी 3 बाइक पर सवार होकर आए थे। बैंक खुलते ही नकाबपोश बदमाश अंदर घुस गए। बैंक के अंदर घुसते ही बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और फिर बैंककर्मियों को डराकर 14 किलो सोना और 5 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए। बैंककर्मियों ने बताया कि लूट के दौरान थोड़ा सा भी हिलने पर बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे।
10 मिनट में 15 करोड़ की लूट
पुलिस के मुताबिक बैंककर्मियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी 14 किलो सोना ले गए हैं। हालांकि बैंककर्मियों का कहना है कि आरोपी 5.70 लाख कैश भी ले गए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक से 15 करोड़ रुपये की लूट की गई है। बदमाशों ने पूरी वारदात को महज 10 मिनट में ही अंजाम दिया। घटना के समय बैंक में केवल 3 कर्मचारी ही मौजूद थे।
लूट के समय बंदूकधारी गार्ड नहीं था मौजूद
बैंक में सुरक्षा के नाम पर कुछ भी मौजूद नहीं था। बैंक में ना तो बंदूकधारी गार्ड मौजूद था और ना ही कोई और सुरक्षाकर्मी. एक हॉल में ही पूरा बैंक संचालित किया जा रहा था। लूट करने आए आरोपियों ने पहले से ही बैंक की रेकी कर रखी थी। इसलिए उन्हें बैंक खुलने की टाइमिंग और कर्मचारियों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी थी। बैंक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न रहना भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
DIG, SP समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
वहीं घटना की सूचना मिलते ही DIG, SP अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।पुलिस का कहना है कि बैंक के साथ ही आसपास के इलाकों के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपियों का पता चल सके. फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मामले में जांच कर रही है।

राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश