सिंगरौली में पानी के विवाद ने ली जान, इंजीनियर ने पत्नी की हत्या कर शव के साथ किया हैरान करने वाला काम
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद कंबल में शव लपेटकर कार से प्रयागराज ले गया। सबूत मिटाने में मां ने भी उसका साथ दिया। वहां दोनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना 15 अगस्त की है। पुलिस ने आरोपी पति निखिल दुबे और उसकी मां दुरेदश्वरी देवी को प्रयागराज के शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी इंजीनियर की मां दुरेदश्वरी देवी ने शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने में उसकी मदद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103 (1), 238, 3(5) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान निखिल ने बताया कि पानी मांगने पर पत्नी आभ्या से कहासुनी हुई थी। गुस्से में पत्नी के सिर को किचन के प्लेटफॉर्म पर पटक कर उसकी हत्या कर दी।
विंध्यनगर टीआई अर्चना द्विवेदी के मुताबिक, 15 अगस्त को फतेहपुर से सुनील दुबे ने फोन पर सूचना दी कि उनके दामाद निखिल दुबे ने उन्हें अपनी बेटी की मौत की जानकारी दी है। जब मायके वालों ने इलाहाबाद (प्रयागराज) जाकर पता किया तो घर में ताला लगा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को विंध्यनगर में निखिल के आवास की जांच करने के लिए कहा। पुलिस ने निखिल के आवास का ताला तोड़कर जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
पुलिस को कंपनी के जीएम से मिली जानकारी
इसी दौरान पुलिस को कंपनी के एचआर जीएम से जानकारी मिली कि निखिल ने वॉट्सऐप कॉल पर बताया था कि उसने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार प्रयागराज के शंकरघाट स्थित इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में किया है। पुलिस टीम तुरंत प्रयागराज पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच में यह सामने आया कि निखिल अपनी पत्नी का शव कंबल में लपेटकर कार की पिछली सीट पर रखकर प्रयागराज ले गया था। उसने सीसीटीवी से बचने के लिए कार के शीशों पर पर्दा भी लगा रखा था। पुलिस ने निखिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मां ने भी सबूत मिटाने में साथ दिया था। पुलिस ने मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार