द्रंग-पनापर स्कीम जल्द होगी पूरी, परमार बुलाएं तो सही: अग्रिहोत्री
जलशक्ति विभाग देख रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में बताया कि जल शक्ति विभाग में वर्तमान में 11143 पंजीकृत ठेकेदार हैं। इन्हें अभी तक जल शक्ति विभाग में 92619 कार्य दिए गए हैं। यह सारे काम 6605 करोड़ के हैं। इनमें से 74336 कार्य पूरे हो चुके हैं और इसके बदले करीब 4000 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।
शेष 18253 कम जब पूरे हो जाएंगे, तो बची हुई 2477 करोड़ रुपए की पेमेंट भी विभाग कर देगा। विधानसभा में यह सवाल भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने पूछा था। परमार ने पूछा कि उनके चुनाव क्षेत्र सुलाह में द्रंग से पनापर पेयजल योजना थुरल डिवीजन के तहत बन रही है, लेकिन वर्तमान सरकार में इसका काम ही पूरा नहीं हो पा रहा है, न ही ये कमीशन हो पाई है। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह स्कीम एनडीबी प्रोजेक्ट के तहत बन रही है, लेकिन परमार जी सरकार से किसी को बुलाने से परहेज कर रहे हैं। या तो सीएम को बुलाओ या हमें बुलाएं तो यह स्कीम भी चल पड़ेगी।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह