राहुल - तेजस्वी के 45 किलोमीटर लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
मुंगेर। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 45 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। काफिला हेरुदियारा खानकाह रहमानी, चंदन बाग, बेलन बाजार, भगत सिंह चौक, कौड़ा मैदान, पुलिस लाइन और बांक पंचायत होते हुए भागलपुर की ओर बढ़ा। जगह-जगह लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान एक जगह पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को लोगों का विरोध भी देखने को मिला। रियारपुर प्रखंड के घोरघट में 12 फीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा और अंबेडकर भवन का दोनों ने उद्घाटन नहीं किया। इस वजह से लोगों में गुस्सा था।
अंबेडकर प्रतिमा अनावरण पर विवाद
बरियारपुर प्रखंड के घोरघट में 12 फीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा और अंबेडकर भवन का उद्घाटन कार्यक्रम तय था। ग्रामीणों ने राहुल और तेजस्वी से रुकने का आग्रह किया, लेकिन दोनों नेता नहीं तो स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
बाद में काफिले में पीछे चल रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रतिमा का अनावरण किया। आयोजन समिति ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि कार्यक्रम राहुल-तेजस्वी के लिए तय था, लेकिन उनके न आने से लोगों की भावना आहत हुई।

PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर कदम, जबलपुर पहुंचीं 8 नई इलेक्ट्रिक बसें