प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 133.42 करोड़ रुपये की लागत से बने 1,449 आवासों और 130 दुकानों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के अंतर्गत घरों का उद्घाटन करने के अलावा पीएम मोदी अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
आधिकारिक बयान में बताया गया कि पीएमएवाई (शहरी) की झुग्गी पुनर्विकास योजना के तहत अहमदाबाद शहर के पश्चिमी इलाके के सरदार पटेल स्टेडियम वार्ड में झुग्गियों की जगह घर और दुकान बनाई गई हैं। रामापीर टेकरा के नाम से चर्चित झुग्गी के सेक्टर-3 में 133.42 करोड़ रुपये की लागत से ये विकास कार्य किया गया है। इसके तहत 1,449 घर और 130 दुकानों का पुनर्वास कार्य किया गया है।
यह परियोजना गुजरात सरकार के शहरी विकास एवं शहरी आवास विभाग की झुग्गी पुनर्वास व पुनर्विकास नीति-2013 के तहत तैयार की गई है। बयान में बताया गया कि पूरे गुजरात में पीएमएवाई (शहरी) अभियान के तहत 7.64 लाख घरों के लक्ष्य के मुकाबले 9।66 लाख घरों को मंजूरी दी गई है। इसमें से लगभग 9.07 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है।
बयान में कहा गया है कि 2025-26 से गुजरात सरकार ने पीएमएवाई (ग्रामीण) के तहत छतों की ढलाई के लिए प्रत्येक मकान को 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की शुरुआत की है। इसका खर्च पूरी तरह से राज्य सरकार उठाएगी। बयान में कहा गया है कि अब तक 34,759 लाभार्थियों को इस प्रावधान के तहत 173.80 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था