फर्जीवाड़ा कर ठग ने 90 बेरोजगारों से वसूले लाखों, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर: राजधानी में नौकरी का सपना दिखाकर 90 युवकों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुणे की फ्लैश इलेक्ट्रानिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कथित कंपनी के एचआर शुभम ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवकों को 30 हजार रुपये महीने की नौकरी और रायपुर में ट्रेनिंग का झांसा दिया। इसके एवज में प्रत्येक युवक से 5-5 हजार रुपये जमा कराए और फिर फरार हो गया।
मौदहापारा थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे सभी युवकों ने बताया कि आरोपी शुभम ने ट्रेनिंग की व्यवस्था के नाम पर कुल 4.5 लाख रुपये वसूले। पैसे लेने के बाद वह बहाने से होटल से निकला और वापस नहीं लौटा। जब युवकों ने फोन मिलाया तो मोबाइल भी बंद मिला। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद युवकों ने मोदहापारा थाने में शिकायत की है।
मायूस और लुटे हुए युवक
नौकरी की उम्मीद में रायपुर पहुंचे युवकों ने बताया कि किसी ने कर्ज लेकर तो किसी ने घर के गहने गिरवी रखकर यह रकम जुटाई थी। अब उनके पास घर लौटने का भी किराया नहीं बचा। सभी पीड़ित मौदहापारा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए आरोपी एचआर शुभम की तलाश शुरू कर दी है।
आईटीआई प्रबंधन पर भी सवाल
इस धोखाधड़ी में कानपुर के उत्तम आईटीआई प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। यहीं के प्लेसमेंट कैंप में कथित कंपनी ने छात्रों का चयन किया था। आईटीआई के इंस्ट्रक्टर अमित तिवारी छात्रों के साथ रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी के एचआर ने पहले ही ट्रेनिंग और रहने की व्यवस्था दिखाने से इनकार कर दिया था। बिना पृष्ठभूमि जांच किए लगभग 90 छात्रों को भेजना संस्थान की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल, सभी पीड़ित युवक रायपुर में फंसे हुए हैं और स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था