मप्र के सिंगरौली में REE का बड़ा भंडार, चीन को रणनीतिक झटका देने की तैयारी
सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दुर्लभ खनिज पदार्थों का भंडार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार कोल इंडिया के साथ मिलकर इनकी खोज करेगी। इससे भारत की चीन पर निर्भरता कम होगी। प्रदेश 'क्रिटिकल मिनरल्स हब' बनेगा। कटनी में होने वाले माइनिंग कॉन्क्लेव में सरकार और कोल इंडिया के बीच अनुबंध होगा।
संसद में भी हो चुका जिक्र
सिंगरौली में कोयला खदानों में रेयर अर्थ एलीमेंट्स मिले हैं। इनमें स्कैंडियम और इट्रियम जैसे तत्व शामिल हैं। कोल इंडिया के शोध में यह बात सामने आई है। कोयले में इनकी मात्रा 250 पीपीएम और गैर-कोयला स्तर पर 400 पीपीएम आंकी गई है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने संसद में बताया था कि 'पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में रेयर अर्थ एलिमेंट्स भारत में खोजे गए हैं।'
आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी खोज
विशेषज्ञों का कहना है कि यह खोज भारत को ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भर बनाएगी। सरकार इन खनिजों के प्रोसेसिंग और रिसर्च के लिए ढांचा तैयार कर रही है। आईआईटी धनबाद और भोपाल का आईआईएसईआर मिलकर खनिजों की खोज करेंगे। सरकार रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित करने पर विचार कर रही है।
अधिकारी बोले 'केंद्र सरकार का मामला'
सिंगरौली की खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है कि भंडार कहां मिला है। उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार का है। यह खोज जुलाई 2025 में आधिकारिक रूप से घोषित की गई।

पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत
क्रूड ऑयल पर संकट का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा?
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट योजना की काउंसलिंग टली, विभाग ने अभ्यर्थियों से अफवाहों से बचने को कहा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सस्पेंस, आज CJP-सरकार के बीच होगी अहम बैठक