मरही माता मंदिर बना मातम स्थल, परिवार के चार बच्चों की नाले में बहने से मौत
जिले में सोमवार को एक बड़ा दुखद हादसा सामने आया, जब मरही माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे एक ही परिवार के तीन बच्चे और एक शख्स पानी के तेज बहाव में बह गए। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, भाटापारा और बलौदाबाजार क्षेत्र से 40 से 45 श्रद्धालु बस से कोटा विकासखंड के भनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर पहुंचे थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु मंदिर से कुछ दूरी पर नाले के उस पार भोजन करने गए थे। भोजन उपरांत वापसी के दौरान अचानक नाले में पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान परिवार के चार लोग बह गए।
रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद तीन बच्चों के शव सोमवार को ही बरामद कर लिए थे। वहीं रातभर चले खोजबीन अभियान के बाद मंगलवार सुबह चौथे व्यक्ति का शव भी मिल गया।
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान
मितान ध्रुव (9 वर्ष) – निवासी भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
बिनेश्वरी ध्रुव (13 वर्ष) – निवासी बिटकुली, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
मुस्कान ध्रुव (13 वर्ष) – निवासी बोदरी परसदा, जिला बिलासपुर
बलराम ध्रुव (34 वर्ष) – निवासी बोदरी परसदा, जिला बिलासपुर
घटना की सूचना पर बेलगहना चौकी पुलिस, तहसीलदार व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?