लोकतंत्र में सारी शक्ति मतदाता के हाथ में, राहुल गांधी पर उमा भारती का हमला
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सारी शक्ति मतदाता के हाथ में होती है और चुनाव केवल इमेज से नहीं, बल्कि दिल जीतने की ताकत से जीते जाते हैं।
राहुल गांधी पर सीधा निशाना
एक इंटरव्यू में उमा भारती ने कहा कि जब वोटर तय कर लेता है तो उसे कोई नहीं रोक सकता। “वोटर सबको पंच मारता है, जिसको ध्वस्त होना होता है वो होता है और जिसकी विजय होनी होती है, उसी की होती है।”
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- “पहले लोगों का ह्रदय जीतना सीखो। सेना और शौर्य का अपमान करते हो, धारा 370 हटाने का विरोध करते हो, अयोध्या के निमंत्रण को ठुकरा दिया। राष्ट्रीय गौरव से जुड़े इवेंट्स को नकार कर चुनाव नहीं जीते जा सकते।”
इमरजेंसी और इंदिरा गांधी का उदाहरण
उमा भारती ने इमरजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि उस समय मीडिया और न्यायपालिका समेत सभी संस्थानों को दबा दिया गया था। बावजूद इसके, चुनाव में इंदिरा गांधी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा - “लोकतंत्र में मतदाता ही अंतिम फैसला करता है।”
राजनीति में रिटायरमेंट पर बयान
रिटायरमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा - “राजनीति में रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती। मेरी उम्र अभी 65 साल भी नहीं है, मैं चुनाव तभी लड़ूंगी जब पूरी तरह तैयार रहूंगी।”
जीतू पटवारी पर तंज
महिलाओं और शराब को लेकर दिए गए बयान पर उमा ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को घेरा। उन्होंने कहा - “जीतू पटवारी बिना विचार किए बयान देते हैं। कई बार समझाया है, लेकिन वे छोटे भाई जैसे हैं और मुझे प्रिय भी हैं।”
सीएम मोहन यादव की तारीफ
उमा भारती ने धार्मिक नगरियों में शराबबंदी लागू करने के फैसले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नेताओं को सिर्फ अपने अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी याद रखनी चाहिए।

टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?