दर्शकों की डिमांड पर हुआ शेड्यूल चेंज, एशिया कप मुकाबलों का नया टाइम घोषित
नई दिल्ली: एशिया कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। नौ सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैचों के समय में बदलाव किया गया है। पहले एशिया कप के मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होने थे, लेकिन अब ये रात आठ बजे से खेले जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया है।
आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा यूएई और ओमान की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई
बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP