ब्लड बैंक में व्यवस्था की कमी, महिला की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा
कोरबा। कोरबा जिले में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया।
परिजनों का आरोप
मृतका के पति कीर्तन लाल साहू ने बताया कि पत्नी को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अचानक डॉक्टरों ने ब्लड की जरूरत बताते हुए स्थिति को गंभीर बताया और बच्चेदानी निकाल दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार कभी प्लेटलेट्स तो कभी प्लाज्मा के लिए भटकाया गया। तीन से चार घंटे तक अस्पताल का चक्कर लगाने के बावजूद ब्लड उपलब्ध नहीं कराया गया।
ब्लड बैंक पर सवाल
परिजनों का कहना है कि अस्पताल के ब्लड बैंक में उचित व्यवस्था नहीं है और केवल खानापूर्ति की जा रही है। इलाज में लापरवाही के कारण ही महिला की जान गई है।

सिर्फ चेहरे की चमक नहीं! मुल्तानी मिट्टी से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने का चौंकाने वाला तरीका
अपनेपन का प्रेम ही होता है सबसे सच्चा प्रेम
11 अप्रैल से बनेगा नीचभंग राजयोग: बुध के गोचर से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी