साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए पाक टीम तय, नहीं खेलेंगे हारिस और अयूब
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान अपनी मेजबानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये सीरीज खेलने वाला है, जिसकी शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी. पाकिस्तान ने इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है, जिसमें सबसे बड़ी बात ये है कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम में लौट आए हैं. वही हारिस रऊफ और सैम अयूब को पाक सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चुनी टीम में जगह नहीं दी है. पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच ये सीरीज 2 टेस्ट मैच की खेली जानी है.
नसीम शाह बाहर, 3 नए खिलाड़ियों को मौका
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज के लिए 18 खिलाड़ियों की टीम चुनी है, जिसकी कमान शान मसूद के हाथ में है. इन 18 खिलाड़ियों में नसीम शाह को जगह नहीं मिली है. पाकिस्तानी सेलेक्टर्स ने उन्हें भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम 3 नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जिनमें आसिफ अफरीदी, फैजल अकरम और रोहैल नजीर के नाम हैं. इन तीनों खिलाड़ियों का इस सीरीज में डेब्यू होता दिख सकता है.
टेस्ट सीरीज के बाद होगी वनडे सीरीज
पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद व्हाइट बॉल सीरीज भी खेलनी है , जिसके लिए भी टीम का ऐलान जल्दी ही किया जाएगा.
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर 12 से 16 अक्टूबर के बीच होगा. जबकि उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 20 से 24 अक्टूबर तक खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाक टेस्ट टीम
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, आसिफ अफरीदी, बाबर आजम, फैसल अकरम, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद रिजवान, नौमान अली, रोहैल नजीर, साजिद खान, सलमान आगा, साउद शकील, शाहीन अफरीदी

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका