मालगाड़ी में ओवरलोड कोयला बिजली के तार से टकराया, जमकर हुए धमाके
अनूपपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अनूपपुर रेलवे स्टेशन (Anuppur Railway Station) में सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां चलती मालगाड़ी (Goods Train) में कई विस्फोट (Explosion) हुए। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस वजह से कई ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ। दुर्घटना कोयला (Coal) ओवरलोड होने के कारण हुई। जानकारी के अनुसार अनूपपुर रेलवे स्टेशन में बिलासपुर की ओर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी, जिसमें ओवरलोड कोयला होने के कारण ऊपर फैली हाई टेंशन लाइन में छू गई। इस कारण से स्टेशन परिसर पर ही विस्फोट होने लगा और चारों ओर बिजली की चिंगारी दिखाई देने लगी।
बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह घटना घटी उसी दौरान स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर एक में रीवा चिरमिरी पैसेंजर खड़ी हुई थी और यात्री भी वहीं पर आवागमन कर रहे थे। गनीमत रही की मालगाड़ी दूसरी पटरी पर गुजर रही थी। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में गाड़ी के ऊपर तेज चिंगारी आग के रूप में चारों ओर फैलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, आनन-फानन में रेल कर्मियों ने कोयले से ओवरलोड मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर 4 के अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया।

तमिलनाडु चुनाव प्रचार में एआई का इस्तेमाल, डिजिटल अवतार से वोट मांगते नजर आए विजय
मदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम संस्कार, दिल दहला देने वाली घटना
नकली नोट पर ‘मेड इन इंडिया’ की मुहर, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की नई चाल
ग्लोबल मार्केट में उछाल, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से एशिया में तेजी
भेदभाव पर सख्त टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता छूट से वंचित कर्मचारी को दी राहत
GTRI की मांग—QCO टेस्टिंग फीस तय करे सरकार, MSME पर बढ़ा बोझ
पाकिस्तान पर बढ़ा वित्तीय दबाव, यूएई ने 3 अरब डॉलर की तत्काल वापसी की मांग की