भारत चाहता है कि पाकिस्तान….., पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दिया भड़काऊ बयान
लाहोर। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने शनिवार (1 नवंबर 2025) को कहा कि उनका देश इस समय दो मोर्चों की जंग की स्थिति में है. उन्होंने कहा कि भारत की कोशिश है कि पाकिस्तान पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर उलझा रहे ताकि उसकी सैन्य और आर्थिक ताकत कमजोर (weak economic strength) हो जाए. यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हिंसक झड़पें हुईं और कतर व तुर्की की मध्यस्थता से दोनों देशों ने अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई.
आसिफ ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नई दिल्ली लंबे समय से अफगानिस्तान का इस्तेमाल छद्म युद्ध (Proxy War) के लिए कर रही है. उन्होंने कहा कि अशरफ गनी के शासनकाल से ही भारत पाकिस्तान के खिलाफ पर्दे के पीछे से हमला करवा रहा है. अब हमारे पास इसके ठोस सबूत हैं, जो वक्त आने पर पेश किए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि तालिबान की मौजूदा सरकार भी भारत के प्रभाव में काम कर रही है और कहा काबुल में जो कुछ हो रहा है, उसका रिमोट दिल्ली के हाथ में है.
हाल की झड़पें और ऑपरेशन सिंदूर की गूंज
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर हाल में हुई गोलीबारी के बाद दोनों देशों के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं. तुर्की और कतर की मध्यस्थता से इस्तांबुल में हुई वार्ता में दोनों पक्षों ने संघर्षविराम पर सहमति दी, लेकिन सीमा पर तनाव अभी भी बना हुआ है. ख्वाजा आसिफ ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस मौके का फायदा उठाकर पूर्वी सीमा पर कोई गंदी चाल चल सकता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है. उनका यह बयान ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद सामने आया है, जब मई 2025 में भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और सीमा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी.
अफगानिस्तान से रिश्ते क्यों बिगड़े?
पिछले कुछ महीनों से इस्लामाबाद और काबुल के बीच रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं. पाकिस्तान का कहना है कि अफगान सरहद पार से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकी हमले कर रहे हैं, जबकि तालिबान सरकार का कहना है कि पाकिस्तान अपनी नाकाम सुरक्षा नीतियों की जिम्मेदारी उस पर डाल रहा है.

हिमाचल के कांगड़ा में भीषण हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद