अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 245 क्विंटल जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले में अवैध धान भंडारण और अनाधिकृत खरीदी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर मंडी समिति और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 615 बोरी धान (लगभग 245 क्विंटल) जब्त किया। यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई।
पहली बड़ी कार्रवाई चंद्रा ट्रेडर्स, उलखर और भोजराम साहू, कुधरी के दुकानों और गोदाम परिसर में हुई। जांच के दौरान 482 बोरी धान (192.80 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित पाए गए। मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत तुरंत जप्ती प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, अधिकारी प्रीति तिर्की, अंजू दिनकर, धवेंद्र कुमार साहू और जगदीश बरेठ शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी बिना अनुमति और पंजीकृत मंडी क्षेत्र के बाहर धान स्टोर कर रहे थे।
दूसरी कार्रवाई बरमकेला तहसील के ग्राम सोनबला में हुई। राजस्व विभाग और मंडी समिति की टीम ने नरेश सिदार के निवास पर छापेमारी की, जहां 133 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। मौके पर जब्ती की गई और नमूने लेकर रिपोर्ट तैयार की गई। इसमें नायब तहसीलदार मोहन साहू और मंडी विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने चेतावनी दी कि जिले में खरीदी सीजन के दौरान किसी भी व्यक्ति या व्यापारी को अवैध भंडारण या अनाधिकृत खरीदी की अनुमति नहीं है। आने वाले दिनों में और भी मंडियों और गोदामों की जांच की जाएगी। प्रशासन की यह कार्रवाई सरकारी खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव